घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
09-May-2022 04:32 PM
DESK: अब तक जिस पृथ्वीराज चौहान की बातें हम किताबों में करते थे, अब उसे परदे पर देखने का समय आ गया है. फिल्म 'पृथ्वीराज' चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनाई गयी है, जिसका ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में पृथ्वीराज और मोहम्मद गौरी के बीच जंग और साथ ही पृथ्वीराज और उनकी प्रेमिका सयोंगिता की प्रेम कहानी की कुछ झलक दिखाई गयी है.
इस ट्रेलर से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म ‘पृथ्वीराज’ जीवन के दो पन्नों को दिखाएगी जो की एक दूसरे से बिल्कुल उल्टा होगा. एक तरफ जहां जंग के मैदान में पृथ्वीराज की मोहम्मद गौरी से हुए युद्ध में उनकी वीरता दिखाई जाएगी तो वहीं दूसरी ओर पृथ्वीराज और सयोंगिता के साथ उनकी अमर प्रेम कहानी भी फिल्म के माध्यम से दिखाई जाएगी. ट्रेलर के माध्यम से इस फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों को दिखा दिया गया है.
अक्षय कुमार की यह फिल्म थिऐटर में 3 जून को रिलीज़ होगी. जिसमें अक्षय कुमार मुक्य किरदार पृथ्वीराज चौहान और मानव विज ने मोहम्मद गौरी जो की नेगेटिव रोल है उनकी भूमिका निभाई है. साथ ही इस फिल्म में आशुतोष राणा और साक्षी तंवर ने भी अहम भूमिका निभाई है. वही मानुषी चिल्लर जो की विश्व सुंदरी 2017 रह चुकी हैं, उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है. इस फिल्म में वह काफी खुबसूरत दिख रही हैं, जिसकी तारीफ़ उनके फैन्स के द्वारा काफी की जा रही.
इस फिल्म के ट्रेलर लांच के समय अक्षय का कहना था कि उनकी बॉलीवुड में 30 साल हो गये हैं पर उन्होंने अब तक इस तरह की ऐतिहासिक फिल्म नहीं की थी. जब मुझे पता चला कि इतना बड़ा रोल करना है तो ये मेरे लिए काफी गर्व की बात थी. मैं चाहता हूं की देश का हर बच्चा इस फिल्म को देखे और जिनकी बातें वो किसी किताब की एक पैराग्राफ में पढ़ कर समझते थे वो इस फिल्म को देख कर समझे.