मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Dec-2024 04:34 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में भूमि विवाद (land dispute) को लेकर हुए जानलेवा हमले में पोस्ट मास्टर सहित दो लोग घायल हो गए हैं। घटना रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ गांव में बीते 11 दिसंबर को दिनदहाड़े घटी थी। मारपीट के बाद घर तोड़ रहे लोगों का एक वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों के आवेदन पर थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घायलों को मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल प्रभु पासवान मधुबनी शहर के बड़ा बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं और सौराठ डाकघर की शाखा में सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात हैं। गांव में बेचू पासवान से 18 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
प्रभु पासवान की माने तो बीते 11 दिसंबर 2024 को भूमि की मापी के लिए सरकारी अमीन आया था। नापी हो ही रही थी, तभी शाम तकरीबन पांच बजे बेचू पासवान, किशन देव पासवान, संजय पासवान और कपिल पासवान समेत अन्य लोगों ने में घर में घुसकर प्रभु पासवान को बाहर खींचकर जानलेवा हमारा कर दिया। इस हमले के क्रम में विरोधी पक्षों के लोगों ने प्रभु पासवान का घर भी तोड़ दिया। इस घटना में प्रभु पासवान एवं उसके बहनोई राजदेव पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
दोनों को परिजनों ने मधुबनी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चलरहा है। इस घटना में उनकी पत्नी भाभो और भाई की भी पिटाई कर दी गई है। पीड़ित प्रभु पासवान की माने तो मामले की जानकारी पुलिस को पुलिस को पहलेही दे दी थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। पूरे मामले पर रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव