रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
23-Sep-2019 01:05 PM
PATNA : बाढ़ संकट से जूझ रहे बिहार के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का त्राहिमाम संदेश सुनते हुए पहल की है. केंद्र सरकार की पहल पर फरक्का बराज के 109 गेट खोल दिए गए हैं.
केंद्र सरकार के निर्देश पर आज सुबह ही फरक्का बराज के 109 गेट खोले गए हैं. आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने 2 दिन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय से यह गुहार लगाई थी कि फरक्का बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया जाए. बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नीतीश कुमार ने इस बात की चिंता जताई थी कि अगर फरक्का बराज का गेट नहीं खोला गया तो बिहार के कई जिले बाढ़ से जल मग्न हो जाएंगे.
जल संसाधन विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक फरक्का बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के साथ ही बिहार में बाढ़ का संकट कम होने की उम्मीद है. गंगा के जलस्तर में अगले 24 घंटे के अंदर कमी आने की संभावना जताई गई है.