ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / BIHAR CRIME : फंदे से लटका मिला BPSC टीचर का शव, परिजनों में...

BIHAR CRIME : फंदे से लटका मिला BPSC टीचर का शव, परिजनों में मातम का माहौल

11-Nov-2024 03:54 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। प्रखंड के उच्च विद्यालय गोरीगांवा में तैनात अंग्रेजी के शिक्षक संजीत कुमार वर्मा (47) का फंदे से लटका शव मिला है। वह पटना जिले के गर्दनीबाग के कच्ची तालाब मोहल्ले के रहने वाले थे। अब बनौली गांव स्थित किराये के मकान में पंखे से लटकता शव बरामद किया गया। 


वहीं, घटना सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. मुखिया, सरपंच, विद्यालय प्रधान सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में शव को पंखे में बांधी गयी रस्सी को काटकर उतारा कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें शिक्षक ने लिखा है कि उन्होंने स्वेच्छा से आत्महत्या की है। एसआइ संतोष पाठक ने घटना की सूचना शिक्षक के परिजनों को दी। 


इसके साथ ही कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि उनका रूम शनिवार से बंद था। लोगों को संदेह हुआ तो रूम की खिड़की को खोल कर देखा गया तो शिक्षक फंदे से लटके हुए थे। इससे पहले 28 अक्तूबर को टीचर की मां का निधन हो गया था। संजीव कुमार वर्मा 16 नवंबर 2023 न्को प्लस दो में अंग्रेजी विषय के लिए शिक्षक पद पर योगदान दिये थे। 


इधर, सुसाइड नोट में साफ तौर पर लिखा है कि मैं संजीव कुमार वर्मा उर्फ वर्मा सर पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर लाल गर्दनीबाग पटना का निवासी हूं। मैं अपने परिवार भाई लोग एवं मेरे साथ कार्यरत सभी शिक्षक से मैं खुश रहा हूं अपने भाई जी से सदैव खुश रहा हूं।  वह सारी आवश्यकताएं पूरी करते हैं और करते आ रहे हैं। जिनके साथ मैं पटना में रहता हूं. मेरे लिए वह भगवान है। 


वहीं आगे लिखा हुआ है कि अभी बिना मैं किसी के दबाव में अपनी स्वेच्छा से नौ नवंबर को सुसाइड कर रहा हूं। इसके लिए कोई भी दोषी या जिम्मेदार नहीं है। वही अंतिम पंक्ति लिखा है कि सभी लोग से निवेदन है कि मुझे माफ कर दीजिएगा। आप लोगों का प्यार एवं सहयोग हमेशा मिलता रहा है। इसके लिए आप सभी का आभारी है।