ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / फेक आईडी बनाकर नीतीश के खिलाफ पोस्ट करने से गुप्तेश्वर पांडेय परेशान, बार-बार...

फेक आईडी बनाकर नीतीश के खिलाफ पोस्ट करने से गुप्तेश्वर पांडेय परेशान, बार-बार दे रहे हैं सफाई

10-Oct-2020 07:57 AM

PATNA: सोशल मीडिया में चर्चा में बने रहने वाले बिहार के गुप्तेश्वर पांडेय सोशल मीडिया के कारण ही इनदिनों काफी परेशान हैं. उनके फेक आईडी बनाकर उनके नेता और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ ट्वीट किया जा रहा है. जिससे गुप्तेश्वर पांडेय परेशान हैं. 

बार-बार दे रहे सफाई

परेशान गुप्तेश्वर पांडेय बार-बार सफाई दे रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने ट्वीट किया कि ‘’कोई बार बार मेरे नाम से फ़ेक I'D बना कर माननीय मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ मेरी तरफ़ से ग़लत पोस्ट कर रहा है. मेरी तरफ़ से कार्रवाई की गयी है. पुन: दुबारा ये शरारत हो रहा .है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. सूचनार्थ कृपया..’’

इससे पहले कराया था एफआईआर

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद ट्विटर पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले गुप्तेश्वर पांडेय का किसी ने फेक ट्विटर अकाउंट बना डाला है और इससे ट्विटर अकाउंट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है. इससे पहले इस तरह का ट्वीट किया गया था. जिसके बाद 24 सितंबर तो गुप्तेश्वर पांडेय ने सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जुलाई महीने में यह फेक ट्विटर अकाउंट बनाया गया था और उसके बाद इससे आपत्तिजनक पोस्ट किए गए. उस दौरान गुप्तेश्वर पांडेय ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि उनके नाम से फेक अकाउंट बनाकर बिहार के मुख्यमंत्री के बारे में गलत टिप्पणी की जा रही है.