PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच
18-Dec-2020 10:31 AM
VAISHALI : फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने की वजह से हाजीपुर पुलिस ने किरण यादव नाम की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार किरण यादव ने 2 दिसंबर 2020 को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें किरण यादव ने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था इतना ही नहीं किरण यादव ने पिछड़ी जातियों को मुस्लिमों से डरने की बात कही है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच-पड़ताल की गई. फिर पहचान कर चांदपुरा की रहने वाली किरण यादव को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि किरण यादव का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि फेसबुक पर उनकी पहले वाली आईडी को डिलीट करवा दिया गया है. इसके बाद नई आईडी बनाई गई है जिसमें उन्होंने भगवान राम के बारे में कुछ टिप्पणी की गई थी, लेकिन उसे यह नहीं मालूम था की इस टिप्पणी पर उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी.
गौरतलब है कि किरण यादव वैशाली जिले के चांदपुरा की रहने वाली हैं. वह खुद को सोशल वर्कर बताती हैं और लगातार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर पोस्ट करती रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों की संख्या में फ़ॉलोअर्स भी हैं और अक्सर वह अपने पोस्ट और वीडियो की वजह से विवादों में बनी रहती हैं. लेकिन इस बार जो विवाद हुए उस वजह से उन्हें जेल भेज दिया गया है.