Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
08-Dec-2024 12:06 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में शादी या कोई अन्य तरह का समारोह हर जगह इन दिनों फायरिंग का मामला आम सी बात हो गई है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस महकमा भी काफी एक्टिव नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस भी एक्शन में नजर आई और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में एक बार फिर बेगूसराय की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार लहराते एवं फायरिंग करने तत्पश्चात उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर 15 की है। गिरफ्त में आए युवक की पहचान परिहारा निवासी सुरेश तांती के पुत्र अजीत तांती के रूप में की गई है।
हालांकि अभी तक पुलिस के द्वारा हथियार को बरामद नहीं किया जा सका है। गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपी अजीत तांती के पास से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है जिस मोबाइल से उक्त घटना को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। फर्स्ट बिहार इस खबर को प्रमुखता से दिखाई थी। उसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में संज्ञान लिया है । बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया है कि पुलिस के द्वारा सख्त हिदायत दी गई है की हथियार लहराते एवं फायरिंग करने संबंधित अगर कोई घटना सामने आती है तो पुलिस उस पर त्वरित कार्रवाई करती है।