ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / पूर्व सैनिकों ने राबड़ी आवास के बाहर किया हंगामा, तेजस्वी के नहीं मिलने...

पूर्व सैनिकों ने राबड़ी आवास के बाहर किया हंगामा, तेजस्वी के नहीं मिलने पर भड़के

25-Aug-2019 10:49 PM

By 5

PATNA : सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर बुलाई गई आरजेडी की बैठक से ठीक पहले पूर्व सैनिकों ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर हंगामा किया है। 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के बाहर पूर्व सैनिकों का गुस्सा देखने को मिला है। https://youtu.be/Zyfxjyuw_58 पूर्व सैनिक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं होने के कारण गुस्से में थे। दरअसल बक्सर में एक पूर्व सैनिक के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या की घटना को लेकर पूर्व सैनिक तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे लेकिन उनकी मुलाकात नेता प्रतिपक्ष से नहीं हो सकी। तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं होने के बाद पूर्व सैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। पूर्व सैनिक इस बात को लेकर खासे नाराज दिखे कि विरोधी दल के नेता होने के बावजूद तेजस्वी यादव जनता की परेशानियों को नहीं सुन रहे हैं।