ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

ईवीएम जमा करने के दौरान प्रेजाइडिंग ऑफिसर की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

04-Nov-2020 08:29 AM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR:   ईवीएम जमा करने के दौरान  प्रेजाइडिंग ऑफिसर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें समस्तीपुर कालेज मतगणना केंद्र से एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई.

 मृतक विनोद कुमार राय  पूसा के हरपुर पंचायत के रहने वाले थे और  वे पूसा एग्रीकल्चर के मुर्गी फार्म में कर्मचारी थे. उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव कराने के लिए बतौर  प्रेजाइडिंग ऑफिसर जिले के हसनपुर- 144 के बिथान के बुथ नंबर -226 पर तैनात किया गया था. 

मतदान संपन्न होने के बाद वे ईवीएम जमा करने समस्तीपुर कालेज पहुंचे थे, जहां करीब 6 बजे शाम में उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की. बढ़ती परेशानी को देखते हुए  उन्हें ईलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दरभंगा रेफर किया गया. लेकिन दरभंगा पहुंचते ही उनकी मौत हो गई. मृतक के शव को परिजन समस्तीपुर कालेज के मतगणना केंद्र लेकर पहुंचे जहां अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.