Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? BIHAR NEWS: बिहार में जज ने दिखाई दरियादिली, कोर्ट में जाने से असमर्थ 90 साल के बुजुर्ग तक खुद पहुंचे, वहीं लगा दी आदालत Bihar News: रेरा बिहार ने Green Homes Developers पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, 60 दिनों में जमा करने का आदेश Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी प्यार में पागल मामी-भांजे का घिनौना कांड: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कर दिया नानी का मर्डर Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी
06-May-2021 09:50 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है. इसका सीधा असर कई विभागों के कार्यों पर देखने को मिल रहा है. बढ़ते मामलों की रफ़्तार को देखते हुए कई विभागों की कार्य व्यवस्थाएं बदल दी गई हैं. ऐसे में बिजली विभाग ने भी कोरोना को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है जिसके मुताबिक अब स्पॉट बिलिंग नहीं होगी बल्कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिये उपभोक्ता सभी जरूरी जानकारी ले पाएंगे.
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिजली विभाग ने मई महीने से स्पॉट बिलिंग बंद कर दी है. अब उपभोक्ताओं को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7666008833 नंबर पर मिस्ड कॉल कर जानकारी लेनी होगी. विभाग विशेष परिस्थिति में ही काउंटर पर लोगों को आने की इजाजत देगा.
बिजली विभाग का कहना है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और इसमें हर तरह से खतरा है. इस महीने विभाग स्पॉट बिल नहीं करेगा. ऐसे में बिजली का बिल औसत खपत पर आधारित बिल किया जाएगा. यह कोरोना के कारण किया जा रहा है. संक्रमण का खतरा हर तरफ है. विभाग के कर्मचारियों से लेकर उपभोक्ता तक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग काम कर रहा है.
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7666008833 नंबर पर मिस्ड कॉल कर जानकारी ले सकते हैं या फिर वह sbpdcl.co.in पर ऑनलाइन बिल देख सकते हैं. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन के दौरान बिजली का बिल जरूर जमा करें.
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन का कहना है कि ऑनलाइन बिल पेमेंट को प्राथमिकता दी जाएगी. ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को 1% अतिरिक्त छूट दी जाएगी. केवल विशेष परिस्थिति में ही काउंटर खोले जाएंगे. सुबह 7 से 11 बजे तक काउंटर खुलेंगे. काउंटर पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. काउंटर पर लोगों को इस संबंध में आदेश दे दिया गया है.