ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / 1 लाख नए वोटर जुड़ने के बावजूद 2019 की तुलना कम मिले...

1 लाख नए वोटर जुड़ने के बावजूद 2019 की तुलना कम मिले रविशंकर को वोट : 62% से आंकड़ा पहुंचा 54%

05-Jun-2024 03:27 PM

By First Bihar

PATNA : पटना साहिब लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद दूसरी बार चुनाव जीतकर सांसद बन गये हैं। कांग्रेस के अंशुल अविजित को 1 लाख, 53 हजार, 846 वोट से हराया। रविशंकर प्रसाद को कुल 5 लाख, 88 हजार, 270 वोट मिले जबकि अंशुल अविजित को 4 लाख, 34 हजार, 424 वोट मिला। पटना साहिब सीट से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में खड़े थे।


पिछले बार 2019 लोकसभा चुनाव में रविशंकर प्रसाद को 6 लाख 7 हजार वोट मिला था उसकी तुलना में आज 5 लाख 88 हजार 270 वोट मिला है। ये तब हुआ जब पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में 1 लाख नये मतदाता जुड़े हैं। यह साबित करता है की इस बार भाजपा के उम्मीदवार को पिछले बार की तुलना में कम वोट मिला। 


अगर हम वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार को पिछले बार लगभग 62% मत प्राप्त हुआ था, जो कि इस बार लगभग 54% मत ही प्राप्त हुआ। यानि रविशंकर प्रसाद को मिलने वाला मत प्रतिशत 8% के आस-पास कम हुआ। यह दर्शाता है कि रविशंकर प्रसाद की लोकप्रियता क्षेत्र में कम हुई है। 


रविशंकर प्रसाद 2019 के लोकसभा चुनाव में 6 के 6 विधानसभा से चुनाव जीते थे। जब कि इस बार 6 में से सिर्फ 4 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीते हैं और 2 विधानसभा फतुहा में लगभग 16 हजार से और बख्तियारपुर लगभग 10 हजार से हारे हैं। पूरे 50 दिन के चुनाव-प्रचार में निरंतरता से रविशंकर प्रसाद का उनके लोकसभा क्षेत्र में विरोध हुआ। चाहे वो चुनाव बहिष्कार हो, जुलुस हो या इनके काफिले को काला झंडा दिखाने का काम हो। 


पिछले बार 2019 लोकसभा चुनाव में 2 बार के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज को 2 लाख 85 हजार के भारी अंतर से चुनाव हराया था और अबकी बार एक अंजान चेहरा जिसे ना की पटना की जनता जानती है ना ही कोई प्रसिद्ध चेहरा था, लेकिन इस बार अंशुल अविजित को हराने में रविशंकर प्रसाद को नाको चने चबाना पड़ा और जीत का अंतर भी 1 लाख से ज्यादा घट गया। सिर्फ 1 लाख 53 हजार के अंतर से रविशंकर चुनाव जीते हैं।