ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की हैवानियत, चौथी क्लास के छात्र को जानवरों की तरह पीटा; थाने पहुंचा मामला

Bihar School News: बिहार के बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के साथ हेडमास्टर द्वारा की गई बर्बरता सामने आई है। छात्र को कथित रूप से बांधकर पीटा गया और अंधेरे कमरे में बंद रखा गया। मामला थाने तक पहुंच चुका है।

Bihar School News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव स्थित एक मध्य विद्यालय में चौथी कक्षा के एक छात्र के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हेडमास्टर ने मासूम बच्चे के हाथ-पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटा और अंधरे कमरे में घंटों बंद रखा।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। हंगामा देख हेडमास्टर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि यह घटना न केवल बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और बच्चों के अधिकारों की अनदेखी का भी उदाहरण है। 


ग्रामीण और अभिभावक न्याय की मांग कर रहे हैं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं। परिजन इस मामले में मटिहानी थाना में मामला दर्ज कराने की बात कह चुके हैं। पुलिस ने कहा कि यदि आवेदन दर्ज होती है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


शिक्षा विभाग और प्रशासन से अपील की गई है कि ऐसे मामलों में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं स्कूल के हेडमास्टर नीरज कुमार सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि बच्चों को मारना उचित नहीं है और बंद कमरे में किसी बच्चे को नहीं रखा गया। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता