ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar News: बिहार में मिड डे मील में गिरी छिपकली, भोजन खाने के बाद तीन बच्चे बेहोश; ग्रामीणों ने स्कूल को घेरा

Bihar News: बेगूसराय के एक स्कूल में मिड डे मील के खाने में छिपकली गिरने से तीन बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर प्रधानाध्यापक को बंधक बना लिया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जहांपुर में मध्यान्ह भोजन बनाने के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। भोजन में छिपकली गिर गई और उसे खाने के बाद तीन बच्चे बेहोश हो गए। सभी को स्थानीय पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव कर दिया और घंटों तक प्रधानाध्यापक को स्कूल परिसर में ही बंधक बनाए रखा। स्थिति बिगड़ने पर बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।


छात्रों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी मध्यान्ह भोजन में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। जब इस बारे में वरीय शिक्षक से शिकायत की गई तो उन्हें धमकी दी गई और विद्यालय से निकाल देने की बात कही गई। ग्रामीणों का भी कहना है कि हेडमास्टर से शिकायत करने पर शिक्षक उनकी बात सुनने के बजाय उल्टे उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं।


वहीं विद्यालय के हेडमास्टर अमित कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। मध्यान्ह भोजन किसी संस्थान द्वारा बनाया जाता है और हम पूरी जांच के बाद ही बच्चों को खाना खिलवाते हैं। इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता