ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / news / एक ही स्कूल में कई टीचरों की पोस्टिंग : एक्शन में आए के...

एक ही स्कूल में कई टीचरों की पोस्टिंग : एक्शन में आए के के पाठक; DEO और DPO से मांगा स्पष्टीकरण

17-Nov-2023 07:00 AM

By First Bihar

PATNA : जब से आईएस अधिकारी के के पाठक ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली से तबसे वो लगातार एक्शन में नजर आते हैं। अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक एनवनियुक्त शिक्षकों के विद्यालय आवंटन में हुई गड़बड़ी के बाद तल्ख तेवर अपनाया है। पाठक ने तीन जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ (स्थापना) से 4 घंटे में स्पष्टीकरण की मांग की है। उचित जवाब नहीं होने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की भी बातें कही गयी है। 


केके पाठक के आदेश से निदेशक प्रशासन ने पूछा है कि मुख्यालय स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया कि आपके जिला में विद्यालय आवंटन में शिक्षकों का युक्ति संगत एकीकरण नहीं किया गया है। मुख्यालय स्तर पर शिक्षकों के पदस्थापन के अंतिम चरण में किए गए सत्यापन के क्रम में भी वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। जिसके कारण एक ही विद्यालय में अधिक शिक्षकों का पदस्थापन हो गया है। 


वहीं, के के पाठक ने जिम्मेदार अधिकारियों से चार घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। अगर ये लोग स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन ने समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना नरेंद्र कुमार सिंह। सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी कौशल किशोर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह।  सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। 


उधर , के के पाठक ने अपने पत्र में लिखा है कि यह गंभीर लापरवाही है और आदेश का उल्लंघन है। ऐसे में आप सभी को निर्देश दिया जाता है कि इन आरोपों के संबंध में 4 घंटे में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें कि क्यों ना आपके खिलाफ निंदन की सजा दी जाए। यदि 4 घंटे में स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।