ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / BIHAR NEWS : एक ही जगह दो ऑटो पलटी, सड़क पर रफ्तार...

BIHAR NEWS : एक ही जगह दो ऑटो पलटी, सड़क पर रफ्तार के खेल में यात्री की हुई मौत

27-Oct-2024 01:04 PM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है जहां अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गयी। यहां ऑटो पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी। ओवरटेक के चक्कर में ऑटो पलट गयी। 


जानकारी के अनुसार रविवार को अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में कई लोगों की जान गयी है जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं। कटिहार में ओवर टेक करने के चक्कर में एक सीएनजी ऑटो पलट गयी। इस दौरान पीछे से आ रही एक ऑटो बचने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गयी और इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी। जबकि कई लोग जख्मी हैं। 


वहीं, बांका में ई रिक्शा पलटने से दो लोग जख्मी हुए। वहीं अररिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गयी। कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड में ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गयी। यह  घटना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कट्टा पुल के निकट की है। जहां एक वाहन को ओवरटेक करने में एक सीएनजी ऑटो के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गयी। इस घटना से सीएनजी ऑटो के पीछे से आ रही एक ऑटो भी अनियंत्रित हुई।


सीएनजी ऑटो पलटी तो पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो के चालक ने पलटी हुई सीएनजी ऑटो से बचने का पूरा प्रयास किया लेकिन उसकी ऑटो भी पलट गयी। इस दौरान ऑटो में बैठे लोग इस हादसे का शिकार बन गए. ऑटो पर सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जबकि तीन यात्री जख्मी हुए हैं. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 


इधर अररिया में भी एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी है. जिले के नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच पर यह घटना हुई है।  जहां चक्रदाहा के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा और उसकी मौत हो गयी। मृतक युवक की उम्र करीब 17 वर्ष बतायी जा रही है। बांका में भी एक ई-रिक्शा पलटी है. रजौन के खैरामोड़ की यह घटना है जहां एक ई-रिक्शा के पलटने से दो यात्री जख्मी हो गए हैं।