सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
04-Aug-2023 02:33 PM
By First Bihar
DESK : कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी एक बार संसद में नजर आएंगे! राहुल गांधी एक बार फिर से लोकसभा चुनाव लड़ते हुए 2024 में नजर आएंगे! यह बातें इसलिए कही जा रही है क्योंकि राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई गई सजा और दोषसिद्धि भी पर रोक लगा दी है। उसके बाद अब इन बातों की चर्चा तेज हो गई। सबसे व्यस्त हो जाता है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का आखिर क्या मायना है ?
तथा'एस जो कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए शुक्रवार का दिन काफी शुभ रहा। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में सूरत की निचली अदालत तरफ से जो सजा मिली थी इस मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। सूरत कोर्ट के इस फैसले के कारण राहुल गांधी की संसद से सदस्यता चली गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा जब तक राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक तो सिद्धि पर रोक रहेगी। कोर्ट ने राहुल गांधी को अधिकतम सजा सुनाए जाने पर भी सवाल उठाए हैं।
मालूम हो कि राहुल गांधी को सूरत की निचली अदालत से 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य डा दिया गया था। लोकसभा सचिवालय ने आदेश जारी कर 2 साल की सजा सुनाए जाने के ग्राम पर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दिया था। लेकिन अब केरल की बैनर लोकसभा सीट से सांसद रहे राहुल गांधी को सुनाई गई सजा के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि पर भी रोक लगा दी है।
ऐसे में अब इस फैसले के साथ ही राहुल गांधी के लिए संसद के दरवाजे कानूनन खुल गए हैं। अब राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है। राहुल को संसद की सदस्यता के अयोग्य करार दिए जाने के बाद अगर वायनाड सीट पर उपचुनाव हो गए होते तब उनकी सदस्यता बहाल नहीं हो पाती। लेकिन, वायनाड में अभी तक उपचुनाव नहीं हुए हैं इस लिहाजा उनकी सदस्यता बहाल हो सकती है।
इधर, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के साथ ही राहुल गांधी के 2024 का चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर छाए अगर-मगर के बादल भी छंट गए हैं। सुप्रीम कोर्ट से भी अगर राहुल को सजा और दोषी करार दिए जाने के निचली अदालत के फैसले पर रोक नहीं लगाई होती तो वे 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाते। सुप्रीम कोर्ट के रुख और ताजा फैसले, दोनों से ये साफ हो गया है कि राहुल गांधी न सिर्फ संसद में लौटेंगे बल्कि 2024 के चुनाव में बतौर उम्मीदवार भी नजर आएंगे।