RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
11-May-2023 09:30 PM
By AJIT
JAHENABAD: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने जहानाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहानाबाद में ईदगाह कमेटी के सदस्य की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जहानाबाद जिले में इन दिनों अपराधी घटनाएं काफी बढ़ गई है। अभी दो दिन पूर्व ही जिले के चर्चित ठेकेदार चंदन कुमार की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस इस घटना की गुत्थी अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि जहानाबाद में फिर एक हत्या कर दी गयी। ईदगाह कमेटी के सदस्य सह समाजिक कार्यकर्ता फिरोज आलम की अपराधियों ने पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर स्टेट बैंक के पास गोली मारकर हत्या कर दी।
बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिरोज आलम को गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि जहानाबाद एनएच-83 के स्टेट बैंक के पास फिरोज आलम आ रहे थे इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।
घटना के बाद काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से सदर अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है। पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।