प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम
01-Feb-2024 03:36 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड लैंड स्कैम में बुधवार को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश किया है और अदालत से 10 दिनों की कस्टडी की मांग की है।
दरअसल, झारखंड में हुए जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने बुधवार को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया था। ईडी की हिरासत में हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद ईडी की टीम देर रात उन्हें अपने रांची स्थित दफ्तर ले गई थी और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी थी।
गुरुवार की दोपहर ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट मे पेश किया है। ED दफ़्तर से लेकर कोर्ट परिसर तक भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया है। रांची नगर निगम क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। हेमंत सोरन ने कोर्ट पहुंचने पर लोगों का अभिवादन किया और कोर्ट के अंदर दाखिल हुए। ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड मांगी है।