बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट
08-Feb-2024 02:23 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में कथित जमीन घोटाले में ईडी ने पिछले दिनों पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। हेमंत सोरेन से जुड़े मामले की जांच कर रही ईडी ने अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है।
दरअसल, झारखंड लैंड स्कैम मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इसी मामले में ईडी की टीम ने बीते लंबी पूछताछ के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अरेस्ट कर लिया था। हेमंत की गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम ने उनके दिल्ली स्थित आवास में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से एक बीएमडब्लू कार को जब्त किया था।
ईडी को जानकारी मिली है कि हेमंत सोरेन के आवास से जो करोड़ों रुपए की बीएमडब्लू कार बरामद की गई थी वह वह कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की मानेसर स्थित कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार गुरुग्राम की भगवान दास होल्डिंग्स लिमिटेड नाम की कंपनी के नाम पर है। ये कंपनी कारोबारी और कांग्रेस नेता धीरज साहू की है। 16 अक्टूबर 2023 को BMW कार खरीदी गई थी।
जांच के दौरान मिली इस जानकारी के बाद ईडी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी ने धीरज साहू को पूछताछ के लिए 10 फरवरी को बुलाया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी हेमंत सोरेन के साथ धीरज साहू के कथित संबंधों को लेकर पूछताछ करना चाहती है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में आयकर विभाग की टीम ने धीरज साहू के ओडिशा स्थित कंपनी में छापेमारी की थी और 351.8 करोड़ रुपये कैश बरामद किए थे।