ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR NEWS : ड्यूटी पर जा रही ANM की बीच रास्ते में हुई...

BIHAR NEWS : ड्यूटी पर जा रही ANM की बीच रास्ते में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

07-Dec-2024 03:04 PM

By SANT SAROJ

SAPUAL : बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत 49 वर्षीय एएनएम मीरा कुमारी की ड्यूटी पर जाते समय अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, मीरा कुमारी ई-रिक्शा से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल से महेशुआ पंचायत के गंभीरपुर गजहर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जा रही थीं। गजहर की ओर जाने वाली सड़क पर उतरने के बाद जैसे ही उन्होंने कुछ कदम बढ़ाए,वे अचानक गिर पड़ीं और बेसुध हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के समय मृतका का इकलौता पुत्र भी उनके साथ था, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद शोक में है। प्रत्यक्षदर्शी आशा कार्यकर्ता उषा कानाबागची ने बताया कि मीरा कुमारी ने ई-रिक्शा से उतरकर दो-तीन कदम ही चले थे कि अचानक लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गईं और उनकी स्थिति गंभीर हो गई। जीभ वगेरह बाहर निकल गया था।


जबकि अस्पताल में मौजूद यूनिसेफ के प्रखंड स्वास्थ्य कॉर्डिनेटर किशोर कुमार ने बताया कि मीरा कुमारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर गंभीरपुर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड और एम-आशा का प्रशिक्षण देने के लिए जा रही थीं और रास्ते में उसकी मौत हो गई है।


बताया जा रहा है कि मीरा कुमारी मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के काली मंदिर रोड हवेली खड़गपुर की रहने वाली थीं। उन्होंने वर्ष 2008 में संविदा पर एएनएम के पद पर नौकरी शुरू की थी और 2019 में स्थायी नियुक्ति के बाद उनकी तैनाती त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में की गई थी। मीरा कुमारी की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच और आगे की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।