बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ
01-Oct-2022 03:09 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद आए दिन शराब की खेप बरामद की जा रही है। इस बार भी भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के NH-30 में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जहां सड़क किनारे खड़ी सीमेंट लदे ट्रक के तहखाने से 89 कार्टन शराब जिसमें 768 लीटर अंग्रेजी शराब रखा हुआ था उसे जब्त किया गया है।
वहीं दूसरे मामले में गश्ती में तैनात पुलिस को देख स्कार्पियो सवार शराब कारोबारी भागने लगे। इस दौरान स्कॉर्पियों अनियंत्रित होने के बाद गड्ढे मे गिर गयी। शराब तस्कर स्कार्पियो को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 215 लीटर शराब के साथ स्कॉर्पियो को जब्त किया। दोनों शराब कारोबारी गाड़ी छोड़कर भागने मे सफल रहे। पुलिस ने बताया की त्योहार को लेकर शराब माफिया दूसरे राज्यों से शराब मंगाकर स्टॉक कर रहे है।
ज्यादात्तर शराब झारखंड से मंगायी जा रही है। पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सीमेंट लदे ट्रक में तहखाना बनाकर तस्कर शराब की तस्करी कर रहे हैं। वही शराब तस्करी मामले में ट्रक का ड्राइवर, खलासी और दो शराब कारोबारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही ट्रक को भी जब्त किया गया है। वहीं स्कार्पियो छोड़ कर भागे तस्करों की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।