Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
01-Jun-2020 06:28 PM
PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार के सभी पंचायतों के लिए 160 करोड़ रुपये दिए गये हैं। जिसके जरिए गांव वालों के बीच साबुन और मास्क का वितरण किया जाना है। 20 दिन पहले जारी आदेश के बावजूद ग्रामीण परिवारों के बीच अब तक मास्क और साबुन का वितरण नहीं किया जा सका है। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बिहार के सभी मुखिया से ऑनलाक-01 के बीच इसका वितरण सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होनें कहा कि कोरोना संकट के बीच इस मसले पर लापरवाही ठीक नहीं है।
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 4 फेज के लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 में बाजार, दुकानें, परिवहन आदि को खोल दिया गया है, ऐसे में और ज्यादा एहतियात व सतर्कतता बरतने की जरूरत है। राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलने, सार्वजनिक स्थानों व परिवहन आदि के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में पंचायतें पंचम राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रावधानित 160 करोड़ रुपये की राशि से सभी ग्रामीण परिवारों को एक साबुन व 4 मास्क उपलब्ध कराएं। करीब 20 दिन पहले निर्गत आदेश के बावजूद अब तक सभी ग्रामीण परिवारों को साबुन व मास्क उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
सभी पंचायतों के मुखिया से अपील करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि दी गयी राशि का सदुपयोग करते हुए प्रत्येक ग्रामीण परिवार के लिए अधिकतम 20-20 रु. कीमत की एक साबुन व 4 मास्क अधिकतम 100 रुपया खर्च कर वितरण वार्ड सदस्यों के माध्यम से सुनिश्चित करें और इसका पंजी भी संधारित कराएं। मास्क की खरीद के लिए जीविका समूह व खादी भंडार को प्राथमिकता दें और यदि पर्याप्त संख्या में मास्क उपलब्ध नहीं हो तो स्थानीय स्तर पर सूती कपड़े का मास्क तैयार करायें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर दंड का प्रावधान है,इसके लिए सभी को जागरूक करें।
सुशील मोदी ने कहा कि ब्लॉक क्वरंटाइन सेंटरों में 12.71 लाख लोगों ने निबंधन कराया है जिसमें से 8 लाख लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इन सभी लोगों के लिए मास्क पहनना और ज्यादा जरूरी है। जिनके पास अभी मास्क उपलब्ध नहीं है वे गमछा, रूमाल व तौलिया आदि से अपना मुंह ढकें।