मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2021 01:15 PM
DESK: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ने दुनियाभर में हड़कंप मचा रखा है। यह नया वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। WHO ने इस वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ की कैटेगरी में रखा है। Omicron भारत में भी बड़ी तबाही मचा सकता है।
कोविड-19 के नए वैरिएंट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने बताया कि यह भारत में कोरोना के सही व्यवहार को समझने के लिए वेक अप कॉल हो सकता है। इसे लेकर उन्होंने हर संभव सावधानी बरतने की बात कही वही चेहरे पर मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाने की जरूरत पर बल दिया।
कोविड-19 के नए वैरिएंट के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार मास्क है इसलिए मास्क लगाना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मास्क जेब में रखी वह वैक्सीन है जो लोगों को कोरोना से बचाने में कारगर साबित हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने की भी सलाह दी है।
स्वामीनाथन ने कहा कि यह वैरिएंट डेल्टा की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम कुछ दिनों में इसके बारे में और जानकारी हासिल कर लेंगे।
स्वामीनाथन ने अन्य कोविड वैरिएंट्स के साथ ओमिक्रॉन की तुलना के बारे में कहा कि नए वैरिएंट के बारे में सटीक जानकारी हासिल करने के लिए हमें और अधिक स्टडी करने की जरूरत है। बता दें कि जब वायरस के किसी वैरिएंट की पहचान होती है तो उस वैरिएंट को और ज्यादा जानने-समझने के लिए WHO इसकी निगरानी करता है।