ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Crime News: पटना में युवक की हत्या से सनसनी, छापेमारी में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: पटना के चमडोरिया किला रोड में गुरुवार की रात सन्नी कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। 3 लोगों पर आरोप, पुलिस छापेमारी में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराध का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब यहां पटना में 14 अगस्त की रात चौक थाना क्षेत्र के चमडोरिया किला रोड पर 35 वर्षीय सन्नी कुमार की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। सन्नी कौवा खोह मोहल्ले के रहने वाले गणेश चौधरी के पुत्र थे और वह आलमगंज में किराए के मकान में रहकर पीएमसीएच में ट्रॉली एजेंसी का काम करते थे।


गुरुवार रात वह अपने माता-पिता से मिलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी मोहल्ले के अपराधियों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल सन्नी को आनन-फानन में नालंदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इस हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए NMCH भेज दिया। मृतक के पिता गणेश चौधरी ने मोहल्ले के ही मोहम्मद अन्नू, मुटन और लोथा पर हत्या का आरोप लगाया है, यह दावा करते हुए कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा था।


सिटी डीएसपी-2 गौरव कुमार ने पुष्टि की है कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश हत्या का कारण ही प्रतीत होती है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। डीएसपी ने जल्द सभी दोषियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।