बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम
18-Jul-2021 07:54 PM
DESK: शुरू से ही ऐसा होता आ रहा है कि शादियों में लड़के वाले बारात लेकर लड़की के घर पर जाते है लेकिन सीवान में इसके ठीक विपरित एक मामला सामने आया है। जहां दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पर पहुंच गयी। इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। लड़की पक्ष पर बोझ ना पड़े इसे लेकर वर पक्ष के लोगों ने अपनी रजामंदी से दुल्हन पक्ष के लोगों को अपने पर घर बुलाया था। जिसके बाद लड़के के घर पर ही शादी की रस्मों को पूरा किया गया।
बिहार के सीवान जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली। इसे अनोखी शादी हम इसलिए कह रहे हैं क्यों कि इस शादी में दूल्हे की जगह दूल्हन बारातियों को लेकर दूल्हे के घर पर पहुंची थी। जहां वरमाला के बाद दोनों की शादी दूल्हे के घर पर ही की गयी। लड़की पक्ष की जगह लड़के पक्ष के घर पर शादी की रस्मों को पूरा किया गया। दूल्हे के घर पर ही दुल्हन ने सात फेरे लिया। सीवान जिले के नौतन प्रखंड के गंभीरपुर गांव में हुई अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नौतन निवासी अमृत मांझी ने हिरमकरियार के रहने वाले किसान मांझी की बेटी रमिता के साथ अपनी मर्जी से शादी की। इस शादी में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। यह शादी कुछ अलग थी इसलिए इसे देखने के लिए लोग उत्सुक भी थे। क्यों कि यहां दूल्हे की जगह दुल्हन बारात लेकर पहुंचने वाली थी।
लोग बड़े ही बेसब्री से बारात के इंतजार करते दिखे। पूरे गांव में इस बात की चर्चा शादी के पहले से ही हो रही थी कि शादी में दुल्हे की जगह दुल्हन बारात लेकर पहुंचेगी। जब दूल्हे के घर पर दुल्हन और बाराती पहुंचे तब उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। जयमाला के बाद पूरे हिन्दू रिति रिवाज के साथ लड़के के घर पर शादी की रस्में निभाई गयी। पूरे समाज के सामने दूल्हे ने दुल्हन रमिता को अपनी पत्नी स्वीकार किया।