ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / शादी में रूठ गया दूल्हा, जाना था मंडप, बन गया बंधक...

शादी में रूठ गया दूल्हा, जाना था मंडप, बन गया बंधक...

08-Jul-2019 08:29 PM

By 7

NALANDA : दुल्हन सजधज कर शादी के लिए तैयार थी. सहेलियां हंसी-ठिठोली कर रही थीं. पंडित जी विवाह की तैयारी कर रहे थे तब अचानक खबर मिली दूल्हा रूठ गया. लाख मनाने पर भी दूल्हा मानने को तैयार नहीं हुआ. ये मामला नालंदा जिले के बेना थाना इलाके के महथवर गांव का है. दरअसल बिना शादी किये ही दूल्हा मंडप से फरार हो गया. हालांकि जब ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाया तो वह शादी के लिए तैयार हो गया. जब यह चर्चा चली कि दूल्हा नाराज होकर गायब हो गया. चरों तरफ अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि टारापुर गांव से जगलाल मांझी के पुत्र वीरेंद्र मांझी की बारात महथवर गांव आई थी. जहां बारातियों और सरातियों में किसी बात को लेकर भिड़ंत जो गई. दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसों से मारपीट हो गई. इसमें दर्जनों लोग जख्मी हो गए. इसके कारण दूल्हा शादी से फरार हो गया. लड़की वाले सारी रश्में पूरी कर दूल्हे का इंतजार कर रहे थे. दूल्हे के रूठ कर भागने की खबर सुनकर पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. लड़की वालों ने उसे समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं माना. उसके बाद उन्होंने उसे बंधक बना लिया. अंत में जैसे-तैसे समझा बुझाकर उसकी शादी कराइ गई. नालंदा से राज की रिपोर्ट