Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
17-Dec-2019 08:44 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी ख़बर बेगूसराय से है, जहां एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई है. बखरी बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में बीती रात आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि चंद पलों में इसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया.
इस आग में करीब 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इस घटना के बाद काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पूरी घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी मुख्य बाजार की है. बताया जा रहा है कि कपड़ा दुकानदार दुकान बंद करके घर चला गया था, तभी अचानक उसकी दुकान में भीषण आग लग गई.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया. लेकिन इस आग में 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति स्वाहा हो गई. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.