Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
09-Nov-2024 07:03 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सम्पन्न हो गया है। इस बार छठ महापर्व के मौके पर विभिन्न जिलों में दो दिनों के भीतर डूबने से 65 लोगों की मौत हो गई।
दरअसल, गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर इनकी जान गई। सबसे अधिक समस्तीपुर में 10, तो पटना में सात लोगों की मौत की खबर है। पटना जिले में पांच लोग लापता भी हैं। मृतकों में बेगूसराय के भी सात लोग शामिल हैं। इसके अलावा रोहतास जिले में एक ही परिवार के तीन समेत कुल 6 लोगों ने दम तोड़ दिया।
वहीं, छपरा, भोजपुर और नालंदा में दो-दो लोगों की छठ के दौरान मौत हुई। जबकि, गया में तीन, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण जिले में एक-एक शख्स की जान गई। कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में 24 लोगों की मौत हुई। इनमें खगड़िया के पांच, भागलपुर के चार, मधेपुरा और पूर्णिया के तीन-तीन, कटिहार, लखीसराय और मुंगेर के दो-दो जबकि सहरसा, बांका और अररिया का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। मरने वालों में कई बच्चे और किशोर में भी शामिल हैं।
इधर,भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में गुरुवार को नहाने गए भाई-बहन सहित पांच बच्चे सोन में डूब गए। भाई को बचाने में चार बहनें बारी-बारी से सोन में कूद पड़ीं। इनमें दो फुफेरी-ममेरी बहनों की मौत हो गई, जबकि भाई लापता है।
मुजफ्फरपुर के पारू में भी गुरुवार को बाया नदी में नहाने के दौरान भाई को बचाने में बहन की डूबने से मौत हो गई। जबकि, पूर्वी चंपारण के केसरिया में गंडक नदी के सत्तर घाट पुल की रेलिंग से सेल्फी लेने में एक युवती गंडक नदी में गिर गई। उसका अब तक पता नहीं चल पाया है।
सारण के तरैया स्थित पचभिंडा गांव के कोइरी टोले में बने पोखरा छठघाट में शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे लोहे से निर्मित नाव पलटने से दो युवकों की मौत हो गयी। तीन बच्चे समेत 13 लोगों को बचा लिया गया। नाव पर 15 लोग सवार थे।