ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / डबल मर्डर से हड़कंप, पुरानी रंजिश में भोज खाने के दौरान दनादन बरसाई...

डबल मर्डर से हड़कंप, पुरानी रंजिश में भोज खाने के दौरान दनादन बरसाई गोली ; इलाके में हड़कंप का माहौल

24-Dec-2023 11:27 AM

By First Bihar

ARA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आपसी विवाद में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सहार थाना इलाके के गोढिया गांव में एक दरवाजे पर भोज का आयोजन किया गया था। जहां भोज के दौरान ही पुरानी रंजिश का बदला लिया गया। यहां  एक व्यक्ति को टारगेट कर गोली मार दी गई। बदले में भाग रहे दूसरे शख्स को मृतक के परिजनों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 


वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान  लल्लू यादव और कृष्णा महतो के रूप में हुई है।जानकारी मिली है कि दो पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। भोज के दौरान यह विवाद हत्या में बदल गया। आरोप लगाया गया है कि ग्रामीण बिहारी यादव के भांजे बृजेश ने लालू यादव को गोली मारी। इस घटना से पुरा इलाके में ह़ड़कंप मच गया है।


इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में एक दरवाजे पर भोज का आयोजन किया गया था। जहां बिहारी यादव के भांजे बृजेश ने लाल्लू यादव को गोली मार दी और भाग निकला। सिर में गोली लगने की वजह से लल्लू यादव बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से तिलमिलाकर लल्लू यादव का भाई बृजेश को खोजने निकल गया। वह उसका पीछा कर रहा था। इसी दौरान उसने भागते हुए एक व्यक्ति पर गोली चला दी  वह कृष्णा महतो था जो गोलीबारी की घटना के बाद मौके से डर कर भाग रहा था। घायल कृष्णा महतो को अस्पताल ले जाया गया जिसकी मौत हो गई। 


उधर, डबल मर्डर की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची। हालात के गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रमोद कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। गांव में डबल मर्डर से दहशत और गुस्से का माहौल है।