खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Jul-2023 12:35 PM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो सप्ताह बाद जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस दौरान सीएम राज्य के अलग - अलग जिलों में आ रहे फरियादियों की शिकायतों को सुन रहे हैं और तुरंत उसका निपटारा करने का निर्देश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक फरियादी डीएसपी की पोल खोलने लगे। जिसके बाद सीएम भी चौंक पड़े।
दरअसल, गोपलगंज से आये एक युवक ने नीतीश कुमार से अपनी समस्या बताते हुए युवक ने कहा कि उसने अपनी बहन की शादी को इसके 21 दिन बाद ही दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर दी गई। युवक ने कहा कि दहेज में वर पक्ष वाले चार चक्का गाड़ी मांगी गई थी। इसको लेकर हमने एफआईआर भी दर्ज करवाया है। लेकिंन, डीएसपी ने कई नाम को काट दिया। इतना ही नहीं दहेज मृत्य धारा 304बी इ बदले 306 लगा दिया।
वहीं, युवक की बात सुनकर नीतीश कुमार ने तुरंत संबंधित विभाग को फोन लगवाकर पूरी बात बताई। फिर कहा कि गोपालगंज से एक विश्वकर्मा कुमार नाम का युवक आया है। इनकी बहन की शादी हुई थ। दहेज के लिए हत्या कर दिया। थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गयी है लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। इसको देखिए जरा क्या बात है।
इधर, जमीनी विवाद को लेकर जहानाबाद से आए युवक भी पुलिस के खिलाफ शिकायत सीएम के सामने की। युवक ने कहा कि- उसके चाचा जमीन को लेकर मनमानी कर रहे हैं। इस वजह से वह खुद की जमीन पर नाला नहीं बना पा रहा है। इसको लेकर 2021 में उसने केस भी किया था लेकिन पुलिस उसके चाचा से पैसे लेकर कार्रवाई नहीं कर रही है। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने तुरंत फोन कर संबंधित विभाग को कार्रवाई करने का आदेश दिया।