ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

ड्रीम 11 पर 3 लाख हारने के बाद युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया किडनैपिंग के फर्जी मामले का खुलासा

19-Aug-2023 03:46 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पुलिस ने अपहरण के एक कथित मामले का खुलासा कर दिया है। युवक ने लोगों से कर्ज लेकर मोबाइल गेम ड्रीम 11 पर पैसे लगाए थे। करीब तीन लाख रुपए हारने के बाद जब कर्जदारों ने पैसे के लिए दवाब बनाना शुरू किया तो युवक पैसे लौटाने के डर से घर से लापता हो गया था। थाने में परिजनों ने युवक के अपहरण का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।


दरअसल, बीते 8 अगस्त को सुखासन चकला निवासी गोपाल मिश्र ने अपने 29 वर्षीय बेटे गौरव कुमार के अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था। आवेदन में कहा गया कि गौरव 4 अगस्त को अपने घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। इस मामले में एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि गौरव के अगवा होने के बाद उसके खाते से पैसे निकाले गए हैं।


यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज की तो पुलिस को जानकारी मिली कि गौरव दिल्ली में है और सामान्य जीवन जी रहा है। जिसके बाद मधेपुरा पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और गौरव को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान गौरव ने अपना अपराध कबूल किया और पुलिस को बताया कि ड्रीम 11 में वह तीन लाख रुपए हार गया था। जिन लोगों से उसने कर्ज लिया था वह पैसा वापस मांग रहे थे। कर्जदारों से बचने के लिए वह घर से बिना बताये दिल्ली चला गया था।