ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

अमेरिका में कोरोना से 26 हजार मौत के बाद भड़के ट्रंप ने WHO का फंडिंग रोका, बोले.. बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया

15-Apr-2020 01:06 PM

DESK: कोरोना के कहर से शक्तिशाली अमेरिका कराह रहा है. वहां पर इस बीमारी से अब तक 26 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है. सिर्फ 24 घंटे में ही 2407 मौत हुई है. जिससे अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन पर भड़का हुआ है और फंडिंग को रोक दिया है. इसके बारे में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस संगठन ने कोरोना बीमारी को गंभीरता के साथ नहीं लिया है. जिसका खामियाजा अमेरिका समेत कई देशों को भुगतना पड़ रहा है. 

ट्रंप ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बीमारी को गंभीरता से लेता को विश्व में अब तक इतनी मौत नहीं होती. चीन में बीमारी होने के बाद सिर्फ इसको वुहान तक ही सीमित किया गया. अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन को सबसे अधिक फंडिंग करीब 300 करोड़ रुपए करता है, लेकिन इस अब बंद किया जाता है. इस पैसा का उपयोग दूसरे काम में किया जाएगा. 

फंड रोकना ठीक नहीं

अमेरिका द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन को फंड रोकने पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्रम्प के फैसले को गलत बताया है. कहा कि अमेरिका को फंड रोकने का फिलहाल सही समय नहीं है. मेरा मानना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए डब्लूएचओ को सपोर्ट देना चाहिए. बता दें कि अमेरिका में कोरोना से अब तक 6 लाख 14 हजार लोग कोरोना संक्रमित है. ऐसे में रोज हजारों लोगों की यहां पर मौत हो रही है. खुद ट्रंप भी कोरोना टेस्ट करा चुके हैं. ट्रंप यह भी आरोप लगाते कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का झुकाव चीन की तरफ है.  इसके कारण ही चीन में जब तबाही कोरोना ने मचाई तो संगठन ने मौत की संख्या को छिपाया.