ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म

Home / news / डॉक्टर के इंजेक्शन देने के बाद बिगड़ी बच्चे की तबीयत, PMCH ले जाने...

डॉक्टर के इंजेक्शन देने के बाद बिगड़ी बच्चे की तबीयत, PMCH ले जाने के दौरान मौत

08-Aug-2022 08:33 AM

PATNA : राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां क्लिनिक के डॉक्टर द्वारा बच्चे को इंजेक्शन देते ही तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद परिजन उसे पीएमसीएच ले जाने लगे. लेकिन इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.


घटना के बारे में बच्चे की माँ दुलारी देवी ने बताया कि वह अपने छोटे बेटे बैजू का इलाज कराने जर्राही क्लिनिक चलाने वाले डाॅ फजल इमाम के पास गये थे. डॉक्टर ने उनके बड़े बेटे रोहित को भी इंजेक्शन दे दिया. इंजेक्शन देने के महज कुछ ही मिनटों के बाद आठ साल के रोहित की तबीयत बिगड़ने लग. जिसके बाद डॉक्टर ने कहा जल्दी लेकर इसे पीएमसीएच जाओ, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई.


दुलारी देवी ने बताया कि उनके छोटे बेटे को कई दिनों से खांसी हो रही थी. परिवार वालों ने सोचा कि छोटे बेटे का इलाज पास के ही डॉक्टर से करवा देते हैं. उसे क्लिनिक ले जाने के दौरान बड़ा बेटा रोहित भी जाने की जिद करने लगा. डॉक्टर ने छोटे का इलाज किया और फिर बड़े को भी इंजेक्शन दे दिया. घटना में बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.


घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बुद्धा कॉलोनी के प्रभारी थानेदार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉ फैजल इमाम के पास इलाज के दौरान बच्चे के मौत का मामला है. पुलिस लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है.