होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
07-Oct-2022 03:33 PM
SAMASTIPUR: कहते हैं सरकारी नौकरी होना भगवान से भेट के समान है। लोग सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद जब एक नौकरी तक हासिल नहीं हो पाती है तब कुछ लोग जुगाड़ टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हैं और एक क्या दो-दो नौकरी हासिल कर लेते है। यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य भले ही हो लेकिन यह बात सही है। एक साथ दो-दो सरकारी नौकरी करने का मामला बिहार के समस्तीपुर जिले में सामने आया है।
मामला समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड का है जहां बांगरहटा निवासी बिरजू राय एक नहीं बल्कि दो-दो सरकारी नौकरी कर रहा है। दो जगहों से वो वेतन उठा रहा है। इस बात का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता कंचन कुमारी के आवेदन पर हुआ है। नियम यह है कि एक व्यक्ति एक समय में एक ही सरकारी पद पर नौकरी कर सकता है लेकिन यहां मामला गड़बड़ है।
रोजगार सेवक बिरजू राय एक शिक्षक भी है। वह दोनों जगहों से वेतन उठा रहा है। आईटीआई के इस बात का खुलासा हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता कंचन कुमारी ने मामले पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामला सामने आने के बाद अब अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2011 से 7 जून 2017 तक बिरजू हसनपुर पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर रहते हुए मनरेगा का कार्य किया। इस दौरान 5 सितंबर 2014 को वह शिक्षक बन गया। उसकी नियुक्ति शिवाजी नगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के लिए हो गयी।
19 जून 2017 को बिरजू का तबादला हसनपुर से उजियारपुर कर दिया गया। वह दो जगहों पर सरकारी नौकरी कैसे कर रहा है यह जांच का विषय है। आरटीआई के इस खुलासे के बाद लोग भी हैरान हैं। लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है बिहार में सबकुछ संभव है।