Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
02-Dec-2024 09:50 AM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की कहीं न कहीं जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 युवकों की मौत हो गयी। इस हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले में रविवार की शाम को रफ्तार के कहर ने आधा दर्जन लोगों की जान ले ली। दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हुई है। पहली घटना रूपौली की है जहां टीकापट्टी-डुमरी पथ पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।
जबकि दूसरी घटना डगरुआ थाना क्षेत्र की है जहां एक बाइक पर सवार तीन युवकों को एक ट्रक ने रौंद दिया। तीनों की मौत इस हादसे में हो गयी। रविवार की शाम के बाद हुई इन दोनों घटनाओं के मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पूर्णिया के रूपौली में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। टीकापट्टी-डुमरी पथ पर रविवार की देर शाम को तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक यामाहा आरवन फाइव दुर्घटनाग्रस्त होने से उसपर सवार तीन युवक की मौत हो गयी।
टीकापट्टी लंका टोला के समीप हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गयी. बताया गया कि बाइक पर सवार युवकों में टीकापट्टी बाजार और उसके बगल के रहनेवाले युवकों में जिमी कुमार पिता रामानंद यादव, रोहित कुमार पिता मनोज चौधरी और विशाल कुमार पिता नीरज कुमार मंडल थे।दुर्घटना के बाद लहूलुहान तीनों युवक को आनन-फानन में परिजन रेफरल अस्पताल ले गये। हालांकि अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी घटना पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र की है जहां रविवार की रात करीब 9 बजे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। वहीं हालात को भांपकर ट्रक लेकर चालक मौके पर से फरार हो गया। यह घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के विश्वासपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस ने तीनों युवकों के शव को जब्त करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
इधर, मृतकों की पहचान डगरुआ के चमुआ गांव निवासी मोहम्मद शाबीर, अरुण राम और अशोक कुमार के रूप में की गयी है। शाबीर राजमिस्त्री जबकि अन्य दोनों युवक मजदूरी करते थे। तीनों मेहनत-मजदूरी करके घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर सड़क पार करने के दौरान तीनों ट्रक की चपेट में आ गए।