अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Nov-2020 12:06 PM
PATNA : 17वीं विधानसभा में पहली बार चुनाव जीतकर पहुंचने वाले विधायकों की संख्या भी काफी ज्यादा है. कई चेहरे ऐसे हैं जिनके परिवार में पहले से ही विधायक और सांसद रहे हैं. राज्य के चर्चित नेताओं के बेटे भी विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं. खास बात यह है कि दो नेताओं के पुत्रों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ अंग्रेजी में ली.
शिवहर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे चेतन आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे हैं. उन्होंने सदन में शपथ अंग्रेजी में ली. जबकि सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे एलजेपी सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बेटे युसूफ सलाउद्दीन भी अंग्रेजी में शपथ लेते नजर आए.
आपको बता दें कि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में युसूफ सलाउद्दीन सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं. उन्होंने VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को 1995 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. चुनाव में युसूफ को 74989 वोट मिले जबकि मुकेश सहनी 73222 वोटों पर ही सिमट गए थे. वहीं चेतन आनंद शिवहर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं. उन्होंने जदयू प्रत्याशी मो. शरफुद्दीन को 35 हजार 461 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी है. जदयू प्रत्याशी मो. शरफुद्दीन को 36 हजार 357 मत मिले जबकि चेतन आनंद को 72 हजार 818 मत प्राप्त हुए थे.