ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / दो दिवसीय चंपारण दौरे के बाद पटना के लिए रवाना हुए गवर्नर, कई...

दो दिवसीय चंपारण दौरे के बाद पटना के लिए रवाना हुए गवर्नर, कई क्षेत्रों का भ्रमण कर बिहार को समझने की कोशिश

22-May-2023 05:12 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर अपने दो दिवसीय वाल्मीकिनगर दौरा के बाद सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गये हैं। राज्यपाल ने वाल्मीकिनगर स्थित वन विभाग के सभागार में प्रधानमंत्री यक्ष्मा मुक्त भारत ,ग्रामीण आवास योजना, उज्जवला योजना समेत तमाम योजनाओं की समीक्षा की। बिहार में चल रही योजनाओं की गति का भी हाल जाना। 


राज्यपाल वाल्मीकिनगर में पर्यटन के क्षेत्र में चल रहे प्रयास को भी नजदीक से देखने की कोशिश की। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की तो गंडक नदी में नौका विहार भी किया। दो दिवसीय यात्रा के दौरान राज्यपाल ने कई क्षेत्रों में भ्रमण कर बिहार को समझने की कोशिश की। 


बता दें कि बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर दो दिवसीय चंपारण यात्रा पर थे। बिहार में चल रही सरकारी योजनाओं की हकीकत को जानने के लिए वे वाल्मीकि नगर पहुंचे थे। सरकारी योजनाओं का हाल जानने के लिए वे गांव में भी गये और वहां के लोगों से मिले उनसे बातचीत की और योजनाओं की जानकारी ली।


रविवार को वाल्मीकिनगर में पंचायत राज पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने ग्राउंड जीरो पर जाकर चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वाल्मिकिनगर में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए वे दो दिवसीय दौरे पर वाल्मीकिनगर आए हैं।


मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा था कि वे जनप्रतिनिधियो से मिले हैं। सभी ने अच्छे ठंग से अपने विषय को रखा। पूरी आशा है कि सरकार लोगों की समस्याओं की दिशा में काम करेगी। राज्यपाल ने यह भी कहा था कि मैं बिहार को जानना चाहता हूं अफसरों से यह पता नहीं चलेगा। लोगों के बीच जाकर उनसे मिलूंगा उनसे बातचीत करूंगा जिसके बाद यह पता चल पाएगा कि बिहार वास्तव में क्या है?