सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
16-Jan-2024 07:33 AM
By First Bihar
DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। पीएम मोदी 16 और 17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों ही राज्यों में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी एनएसीआइएन के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे जबकि केरल में आइएसआरएफ सहित कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दोपहर आंध्र प्रदेश के पलासमुद्रम पहुंचेंगे और शाम को लौट आएंगे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एंटीक्यूटीज तस्करी केंद्र, नारकोटिक्स अध्ययन केंद्र और वन्यजीव अपराध जांच केंद्र को देखने के लिए एनएसीआइएन की पहली मंजिल पर जाएंगे। इसके बाद वे एक्स-रे और बैगेज स्क्रीनिंग सेंटर को देखेंगे। इसके बाद वे पौधारोपण करेंगे और श्रमिकों के साथ बातचीत करेंगे।इस दौरान प्रधानमंत्री 'फ्लोरा आफ पलासमुद्रम' नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे। पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद उनके लेपाक्षी मंदिर जाने की उम्मीद है।
इसके बाद पीएम मंगलवार को ही केरल यात्रा पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री त्रिशूर जिले के गुरुवयूर श्री कृष्ण मंदिर और त्रिप्रयार श्री राम स्वामी मंदिर जाएंगे। शाम पांच बजे 1.3 किलोमीटर लंबा रोड शो का कार्यक्रम है। इसके बाद बुधवार को वे गुरुवयूर जाएंगे, जहां वह मंदिर में पूजा करेंगे और सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल होंगे। इसके बाद वे कोच्चि लौटेंगे, जहां 6,000 शक्ति केंद्रों के प्रभारियों के साथ पार्टी बैठक में शामिल होंगे।