Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
05-Mar-2024 06:10 PM
By Ranjan Kumar
ROHTAS: सासाराम समाहरणालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब डीएम नवीन कुमार ने खुद समाहरणालय परिसर से दो दलालों को पकड़ा। दोनों दलालों को पुलिस के हवाले करते हुए उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। कहा कि समाहरणालय परिसर में बेवजह आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए।
बताया जाता है कि जिलाधिकारी नवीन कुमार अपने कार्यालय से पैदल जीटी रोड का जायजा लेने निकले थे तभी इसी दौरान उन्होंने देखा की अनावश्यक रूप से कुछ लोग समाहरणालय के इधर-उधर खड़े हैं। जब सख्ती से उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि ये अन्य लोगों का काम करवाने के लिए कार्यालय आए हुए हैं।
अलग-अलग विभागों से जुड़े कई लोगों का काम को लेकर वो परिसर में पहुंचे थे लेकिन उन पर डीएम साहब की नजर चली गयी। उन्होंने दोनों दलालों को धड़ दबोचा जिसके बाद दोनों को पुलिस को सौंपा गया। डीएम ने पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि समाहरणालय परिसर में बेवजह आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए।
जिन लोगों को समाहरणालय में काम करवाना है वो सीधे कार्यालय पहुंचे और अपना काम करके चले जाए। यहां भीड़ ना लगाये। लेकिन दलालों को समाहरणालय में घुसने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल नगर थाना की पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।