ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

दो नाबालिग बहनों को एक शख्स ने छत से फेंका, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक, मौके से पकड़ा गया आरोपी

03-Feb-2022 06:58 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है। जहां पांचवी मंजिल से एक युवक ने दो नाबालिग लड़की को फेंक दिया। इस घटना में एक बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दूसरी बच्ची को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना से गुस्साएं लोगों ने दो ऑटो में आग लगा दी और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान बहादुरपुर थाने का भी घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया। 


पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने दो नाबालिग बच्चों को एक मकान की पांचवी मंजिल से फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गयी है। जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पीएमसीएच में भर्ती कराया है। जहां लड़की की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। गुस्साएं लोगों ने बहादुरपुर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल लोगों को शांत कराने में जुटी है।  


स्थानीय लोगों ने बताया कि रामकृष्ण कॉलोनी आरके सुमन कोचिंग के पीछे एक मकान के पांचवी मंजिल से दो बच्चियों को फेंका गया है। दोनों बहनों की उम्र 10 और 11 साल है। आरोपी इस इलाके का भी रहने वाला नहीं है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुन्ना जी के मकान में बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराए पर रहती थी। आरोपी के पास से धारदार चापड़ बरामद किया गया है। आक्रोशित लोग पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे।


बच्ची के पिता नंदलाल गुप्ता फल व्यवसायी हैं उनकी दोनों बेटियों को युवक ने छत से फेंक दिया है। एक की मौत हो गयी जबकि दूसरी बच्ची जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शालू और सलोनी दोनों बच्चियों का नाम बताया जा रहा है। घटना से गुस्साएं लोगों ने दो ऑटों को आग के हवाले कर दिया और इस दौरान जमकर हंगामा मचाया।

news image


news image


news image


news image


news image