ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / कोरोना वार्ड में तैनात बिहार के 2 डॉक्टर निकले पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों का...

कोरोना वार्ड में तैनात बिहार के 2 डॉक्टर निकले पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों का कर रहे थे इलाज

31-May-2020 10:14 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है, लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. इस बीच संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर भी कोरोना के शिकार हो रहे है. 

डीएमसीएच के दो डॉक्टर पॉजिटिव

दरभंगा डीएमसीएच के कोरोना वार्ड में कई डॉक्टर तैनात है. इसमें से कई डॉक्टरों की टेस्ट कराई गई. जिसमें से दो जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकल गए. जिसके साथी डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया. डॉक्टरों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. दोनों डॉक्टर संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे थे. 

संपर्क में आने वाले लोगों का लिया जा रहा सैंपल

दोनों डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले डॉक्टर और स्टाफ का सैंपल भी लिया जा रहा है. दोनों डॉक्टरों की रिपोर्ट शनिवार को आई थी. इसके साथ ही दरभंगा में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 92 हो गई है. बता दें कि किशनगंज में भी कल एक सरकारी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकल गए. जिससे हड़कंप मच गया. डॉक्टर को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.