जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
30-Mar-2020 12:44 PM
DESK : पूरे देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच देश भर के बाजारों से कालाबाजारी की खबरें आ रही है। आवश्यक सामानों के बाजार खुले हैं। लेकिन दुकानदार मनमानी रेट पर चीजों को बेच रहे हैं। कालाबाजारी के शिकायत के बीच एक डीएम-एसएसपी ने अनूठा कदम उठाते हुए खरीदार बनकर खुद बाजार पहुंच गये फिर क्या था कालाबाजारियों की शामत आनी तय थी।
यूपी के बनारस ये खबर सामने आयी है जो खुद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। बनारस के डीएम औऱ एसएसपी ने कालाबाजारी के खिलाफ सोमवार को प्रशासन की ओर से मुहिम चलायी। वाराणसी के जिलाधिकारी और एसएसपी आम आदमी बनकर बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ सामान खरीदा। कई दुकानदार निर्धारित रेट से अधिक पर सामान बेच रहे थे। डीएम और एसएसपी के आदेश पर इन दुकानदारों को हिरासत में ले लिया गया है।
डीएम और एसएसपी ने बताया कि वह आज चेतगंज थाना क्षेत्र के दलहट्टा, चेतगंज, मंसाराम फाटक आदि इलाको में सादे कपड़ों में खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान कई दुकानदार निर्धारित मुल्य से ज्यादा दाम पर सामान बेच रहे थे। पुलिस ने कई दुकानदारों को हिरासत में लिया है। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले वाराणसी जिला प्रशासन ने कालाबाजारी को रोकने के लिए रेट लिस्ट जारी किया था। बावजूद इसके कालाबाजारी जारी थी।