Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
14-Dec-2024 08:35 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा खत्म होने के बाद से अभ्यर्थियों का हंगामा हुआ। पटना के बापू धाम एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली और पेपर लीक का गंभीर आरोप लगाया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एग्जाम सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अब इस मामले में मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गयी है।
दरअसल, बिहार के रहने वाले ब्रजेश सिंह नाम के व्यक्ति ने पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ NHRC में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अब देखना यह है कि इस मामले मानवाधिकार आयोग क्या एक्शन लेती है ? हालांकि, डीएम ने पहले ही यह कह चुके हैं कि उनकी मंशा किसी को आहत करने का नहीं था, लेकिन उस दौरान ऐसे हालत उत्पन्न हो गए की मुझे मजबूरन हाथ उठाना पड़ा। लेकिन, ,मैं बार-बार कह रहा हूं कि हमारी मंशा किसी को आहत नहीं करने का था।
वहीं, , कुम्हरार पर हंगामा के बीच पटना डीएम का थप्पड़ वाला वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह गलत बात है। इसकी जांच होनी चाहिए। जबकि RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और अब डीएम द्वारा एक छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।इस सब के बाद भी सरकार का कोई बयान नहीं आया है। बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम इस मुद्दे पर चुप हैं।
इधर, इस मामले पर विवाद बढ़ने पर पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। हल्का बल प्रयोग कर जाम कर रहे छात्रों को हटाने का प्रयास किया गया। ताकि यातायात बहाल किया जाए. किसी अभ्यर्थी को थप्पड़ मारकर आहत करने की मेरी कोई मंशा नहीं थी।