ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान

Home / news / किसान सम्मान योजना में किसानों को जल्द मिले लाभ, डीएम ने दिए आवेदनों...

किसान सम्मान योजना में किसानों को जल्द मिले लाभ, डीएम ने दिए आवेदनों की जल्द जांच के निर्देश

26-Jun-2019 08:17 PM

By 9

PATNA: पटना के डीएम कुमार रवि ने कृषि टास्क फोर्स के साथ राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और राष्ट्रीय खाद्य मिशन योजना की समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने किसान सम्मान निधि योजना में लंबित आवेदनों की जल्द जांच कर भेजने का निर्देश दिया. इस बैठक के दौरान विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले में अबतक कुल 90 हजार 88 आवेदनों को अपलोड किया गया है. जिनमें कृषि समन्वयकों की तरफ से 80 हजार 6सौ 68 आवेदनों की जांच की गयी है. अधिकारियों ने बताया कि जांच आवेदनों में से 76 हजार 2सौ 25 आवेदनों को स्वीकृति दी गयी है जबकि 4 हजार 4सौ 43  आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया है. वहीं अधिकारियों ने बताया कि कुल 9 हजार 4सौ 20 आवेदन कृषि समन्वयक स्तर पर लंबित हैं. बैठक में जिलाधिकारी ने यह निर्देश दिया कि कृषि समन्वयक दोपहर बाद से लंबित आवेदनों की जांच कर उसे फौरन भेजने का काम करें. इस बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों को मिलने वाले डीजल अनुदान की भी समीक्षा की. अधिकारियों के पेश आंकड़े देखने के बाद जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द भेजने का निर्देश दिया.