ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / दिवाली के दिन उत्तराखंड में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन टनल धंसा, 30-35 मजदूरों के...

दिवाली के दिन उत्तराखंड में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन टनल धंसा, 30-35 मजदूरों के फंसने की आशंका

12-Nov-2023 12:28 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है, जहां दिवाली के दिन बड़ा हादसा हुआ है। उत्तरकाशी जिले में ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक नवयुगा कंपनी की निर्माणाधीन टनल का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। बंद टनल के अंदर 30 से 35 मजदूरों के फंसने की खबर है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मौके पर उत्तरकाशी एसपी, एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। टनल की खुदाई शुरू कर दी गई है ताकि अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा सके।


जानकारी के मुताबिक, सुबह काम करते वक्त अचानक टनल धंसने लगा था. टनल के धंसने से उसके अंदर काम कर रहे 30 से 35 मजदूर और अन्य कर्मचारी अंदर ही फंसे गए। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।