ब्रेकिंग न्यूज़

हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप

दिवाली सेलिब्रेशन के बीच अचानक हुई फायरिंग में युवक को लगी गोली, परिवार में मची अफरा-तफरी

दिवाली सेलिब्रेशन के बीच अचानक हुई फायरिंग में युवक को लगी गोली, परिवार में मची अफरा-तफरी

13-Nov-2023 11:50 AM

By First Bihar

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और गोलीबारी की ख़बरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिवाली के दिन संदेहास्पद स्थिति में एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को गोली कमर के भाग में लगी है।


मिली जानकारी के अनुसार,भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महतवनिया गांव में रविवार की देर शाम दिवाली उत्सव के दौरान संदेहास्पद स्थिति में युवक को गोली लग गई। जख्मी 28 वर्षीय युवक विनोद कुमार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महतवनिया गांव निवासी विद्यानंद सिंह का पुत्र है। घायल युवक को गोली कमर के भाग में लगी है। इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



इधर, जख्मी युवक के छोटे भाई संतोष कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम दिवाली का त्योहार था और सभी लोग घर के दरवाजे पर खड़े थे। घर में पूजा हो रही थी। ठीक, उसी दौरान अचानक उनके बड़े भाई को गोली लग गई। गोली लगते ही वह घायल हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल लाया गया। हालांकि, जख्मी युवक को गोली कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।


इधर, उदवंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई। शुरुआती जांच में दुर्घटना वश गोली लगने की संभावना जताई जा रही है। घयाल युवक को इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घर में दिवाली को लेकर पूजा हो रही थी ठीक उसी दौरान अचानक युवक को गोली लग गई।