ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

नीतीश ने BJP को फिर से कहा 'ना', अब  कितने दिन चलेगी JDU-BJP की दोस्ती ?

29-Jun-2019 11:20 AM

By 2

PATNA: ट्रिपल तलाक के मसले पर बीजेपी को समर्थन देने से इंकार करने वाले नीतीश कुमार ने आज एक दूसरे अहम मामले में भी ना कह दिया है. नीतीश ने आज साफ साफ कह दिया कि कश्मीर से धारा 370 हटाने के मामले में वे बीजेपी का साथ नहीं देंगे. यानि केंद्र सरकार ऐसा प्रस्ताव लाती है तो जदयू विरोध में वोटिंग करेगी. नीतीश के लगातार इंकार से जदयू-भाजपा की दोस्ती पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. नीतीश की ना संसद में आज जिस वक्त अमित शाह कश्मीर मसले पर बोल रहे थे ठीक उसी वक्त नीतीश कुमार बिहार विधानसभा के अपने चैंबर में पत्रकारों से बात कर रहे थे. नीतीश ने कहा कि धारा 370 पर उनकी पार्टी का स्टैंड पहले से ही क्लीयर है. इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है. नीतीश इतना ही बोलकर चुप हो गये. वहां मौजूद पत्रकार नीतीश के इंकार के असर का आकलन करते रह गये. सुशील मोदी ने मांगा था समर्थन दरअसल धारा 370 को लेकर सुशील मोदी ने समर्थन मांगा था. सुशील मोदी ने ट्विट कर कहा था कि लोकसभा चुनाव में जनता ने कश्मीर से धारा 370 हटाने और अलगाववादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जनादेश दिया है. ऐसे में इस मसले पर नरम रूख रखने वाले दलों को अपने स्टैंड पर पुनर्विचार करना चाहिये. सुशील मोदी ने अपने ट्विट में किसी खास दल का नाम नहीं लिया था. लेकिन माना यही जा रहा है कि वे नीतीश कुमार से अपना स्टैंड बदलने को कह रहे हैं. शायद मोदी इशारों में ये भी याद दिला रहे थे कि नीतीश कुमार की पार्टी के भी जो सांसद जीते हैं उन्हें भी कश्मीर से धारा 370 हटाने के वादे पर ही जनता ने वोट दिया है. लेकिन नीतीश ने सुशील मोदी का कोई नोटिस नहीं लिया. तो कितने दिन चलेगी दोस्ती? सियासी गलियारे में सवाल यही उठ रहा है कि अब जदयू-भाजपा की दोस्ती कितने दिन चलेगी. केंद्र में मंत्रिमंडल के गठन के समय से ही गठबंधन की गांठें खुलनी शुरू हो गयी थी. ट्रिपल तलाक पर जदयू के स्टैंड से बीजेपी में बेचैनी है. कश्मीर मसले पर भी संसद में जदयू ने विरोध किया तो क्या बीजेपी इसे बर्दाश्त कर लेगी. पर्दे के पीछे कई तरह के खेल जारी होने के भी संकेत मिल रहे हैं. यानि बिहार की राजनीति फिर से नयी करवट ले सकती है.