मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
29-Oct-2024 03:28 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवाली से पहले किसानों को बड़ी खुशखबरी मिली है। सीएम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 1.52 लाख किसानों के बैंक खातों में 101 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। यह राशि कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत दी गई है। इस योजना के तहत सिंचित क्षेत्र के लिए प्रति हेक्टेयर 17000 रुपये असिंचित क्षेत्र के लिए प्रति हेक्टेयर 8500 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।
बाढ़ की वजह से हुई फसल क्षति के मद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 1.52 लाख किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 101 करोड़ रुपए अंतरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष सितंबर में हुए वर्षापात तथा गंगा, कोसी, गंडक, बागमती व अन्य नदियों के जलस्तर मे हुई वृद्धि की वजह से आयी बाढ़ में फसल क्षति का प्रतिवेदन के आधार पर प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट अनुदान की राशि दी गयी है। यह राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है।
जानकारी हो कि अभी प्रथम चरण की राशि वितरित हुई है। इस संबंध में बताया गया कि अन्य प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर शेष प्रभावित किसानों के बीच भी जल्द राशि वितरित की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राज्य सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। हमलोग आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार तत्पर रहते हैं।
उधर, कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह जानकारी दी कि गंगा एवं अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ने के फलस्वरूर आयी बाढ़ से 16 जिले के 66 प्रखंड एवं 580 पंचायतों में कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ। संकल्प कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौघरी, कृषि मंत्री मंगल पांडेय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. उदय कांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. एस सिद्धार्थ, सचिव अनुपम कुमार व कुमार रवि भी मौजूद थे।