ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / दिल की बीमारियों के लिए सिगरेट से ज्यादा खतरनाक है खैनी, IGIMS के...

दिल की बीमारियों के लिए सिगरेट से ज्यादा खतरनाक है खैनी, IGIMS के रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, खैनी पर रोक लगाने की मांग

03-May-2022 02:28 PM

PATNA: खैनी खाने वाले लोगों को सावधान करती यह रिपोर्ट पटना के IGIMS की रिसर्च के बाद सामने आई है। जो काफी डराने वाली रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट के अनुसार यह बताया गया है कि दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए सिगरेट से ज्यादा खतरनाक खैनी है। ऐसे में खैनी का सेवन करने से लोगों को बचना चाहिए। 


बता दें कि पहले बीपी, शुगर, मोटापा, कोलेस्ट्रल और तनाव को दिल की बीमारी का कारण माना जाता था लेकिन इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना के चिकित्सकों ने जो रिसर्च किया है उसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि खैनी खाने वाले लोगों को दिल की बीमारी का खतरा अधिक रहता है। 


आईजीआईएमएस के प्रिंसिपल डॉ. नीरव, कार्डियोलॉजी के हेड डॉ. बीपी सिंह, डॉ. रवि विष्णु, डॉ. निशांत त्रिपाठी और डॉ. शंभू कुमार ने
पहली बार खैनी खाने वाले लोगों पर रिसर्च किया। साथ ही दिनभर में तीन बार से अधिक खैनी खाने वाले लोगों को भी इस रिसर्च में शामिल किया।


रिसर्च में पता चला कि बिहार में 20.5 % युवा खैनी खाते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मासीटिक्ल एंड क्लीनिकल रिसर्च के 14 वें संस्करण 2022 में इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया है। बता दें कि खैनी की खपत बिहार और यूपी में सबसे अधिक है। सीड्स लंबे समय से बिहार में खैनी पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है। पहले भी कई बार इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग राज्य सरकार से कर चुका है।