ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / दिखावा करते रह गए सुशील मोदी, हेमंत सोरेन ने चलवा ली ट्रेन

दिखावा करते रह गए सुशील मोदी, हेमंत सोरेन ने चलवा ली ट्रेन

01-May-2020 01:05 PM

PATNA: बिहार के लाखों मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हैं. इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने केंद्र से विशेष ट्रेन चलाने की मांग की थी. लेकिन इसमें बाजी झारखंड सरकार ने मार ली. झारखंड के फंसे लोगों को लाकर हेमंत ने दिखा दिया कि अगर लाने की इच्छा हो तो सिर्फ पब्लिसिटी से काम नहीं चलेगा. 

news image

सुशील मोदी करते रह गए अपील

गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने केंद्र सरकार से गुजारिश की थी कि बिहार के बाहर फंसे लोगों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दी जाए. जिससे फंसे लोगों को लाया जा सके. लेकिन यह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए था. शाम को सरकार ने साफ कर दिया कि वह मजदूरों को बिहार लेकर नहीं आएगी. अगर दूसरे राज्य फंसे मजदूरों को बिहार के बॉर्डर तक भेजते हैं तो उनको बॉर्डर से घर पहुंचाने की सिर्फ व्यवस्था की जाएगी. 


हेमंत ने की थी मांग, तेलंगाना ने भी दिया साथ

झारखंड के फंसे मजदूरों को लाने के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी. इसको लेकर तेलंगाना के सीएम भी आगे आए और तेलंगाना के लिंगमपेल्ली में फंसे 1200 मजदूरों को ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना हो गया. इस ट्रेन को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से विशेष अनुमति मिली है. आज रात 11 बजे ट्रेन हटिया स्टेशन पहुंचेगी. बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में 1200 मजदूर सवार है.  

news image

नियमों का हुआ पालन

इस ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि झारखंड सरकार की अपील पर इसे चलाया गया है. जिसमें सभी तरह के नियमों का पालन किया गया है. ये सिर्फ इकलौती ट्रेन थी., जिसे चलाया गया है. आगे दूसरी ट्रेन चलेगी की नहीं यह भी तय नहीं है. बता दें कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रेल मंत्री से झारखंड के मजदूरों को लाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की अनुमति मांगी थी.